🏠For You💼Career🌿Lifestyle💸Money📰News⚡Tech🔥Trending
13.1 करोड़ वोटरों के नाम काटने का Rahul Gandhi ने किया दावा, CEC पर साधा निशाना
News

13.1 करोड़ वोटरों के नाम काटने का Rahul Gandhi ने किया दावा, CEC पर साधा निशाना

दिल्ली में कांग्रेस की मॉक पार्लियामेंट के दौरान Rahul Gandhi ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar पर निशाना साधा. दावा किया कि वोटर लिस्ट से 13.1 करोड़ लोगों के नाम हटाए गए हैं. जो करीब 15 फीसदी मतदाता हैं. राहुल ने CEC को हटाने की प्रक्रिया का समर्थन किया. कहा कि इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन होगा.

9m ago | Sachendra Singh

Piyush Goyal के बॉलीवुड वाले बयान पर Pawan Khera का तंज, बताया कास्टिंग एजेंट
News

Piyush Goyal के बॉलीवुड वाले बयान पर Pawan Khera का तंज, बताया कास्टिंग एजेंट

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal के बॉलीवुड को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस नेता Pawan Khera ने तंज कसा है. गोयल ने कहा था कि एक देश के डिप्टी प्रधानमंत्री की बेटी बॉलीवुड में काम करना चाहती है. खेड़ा ने सवाल किया कि क्या गोयल BJP के बाद नए करियर की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने गोयल को कास्टिंग एजेंट बताया.

26m ago | Sachendra Singh

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, SIR रोकने की हुई मांग
News

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, SIR रोकने की हुई मांग

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के आवास पर मॉक पार्लियामेंट आयोजित की गई. पूर्व लोकसभा स्पीकर Meira Kumar ने इसकी अध्यक्षता की. 19 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए. खड़गे ने CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ प्रतीकात्मक जनमहाभियोग पेश किया. उन्होंने CEC को हटाने, 2023 का कानून रद्द करने और SIR रोकने की मांग की.

43m ago | Sachendra Singh

News

Punjab चुनाव 2027 के लिए AAP ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, Bhagwant Mann का ऐलान

@ZBharatOfficial45m ago
#Punjab Assembly Election 2027

Arnab के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
News

Arnab के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान Arnab के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और नया तूफान बन सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, समुद्र में बना कम दबाव का क्षेत्र तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इसके असर से 2 नवंबर को Andhra Pradesh, Odisha और Yanam में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है.

45m ago | Shreya Pandey

News

Gujarat दौरे पर PM Modi ने देखी Rainforest और Vaman Vriksha Vatika की खूबसूरती

@ZBharatOfficial1h ago
#PM Narendra Modi

‘देश में पहली वोट चोरी Nehru ने की थी’, Sambit Patra ने Congress पर लगाया आरोप
News

‘देश में पहली वोट चोरी Nehru ने की थी’, Sambit Patra ने Congress पर लगाया आरोप

BJP सांसद Sambit Patra ने Congress पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि Jawaharlal Nehru ने Sardar Patel को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए वोट चुराए थे. उन्होंने Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge पर भी निशाना साधा. Patra ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष के सांकेतिक महाभियोग कार्यक्रम को नाटक बताया.

1h ago | Shreya Pandey

News

Patna में Sardar Patel की जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए CM Samrat Choudhary

@ZBharatOfficial1h ago
#Samrat Choudhary

Kurukshetra में सांसद Naveen Jindal ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ का किया उद्घाटन
News

Kurukshetra में सांसद Naveen Jindal ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ का किया उद्घाटन

हरियाणा के Kurukshetra में BJP सांसद Naveen Jindal ने शनिवार को ‘सांसद खेल महोत्सव’ का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि युवाओं में खेलों को लेकर जबरदस्त उत्साह है. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिंदल ने कहा कि खेल राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं. साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने में भी मदद करते हैं.

1h ago | Sachendra Singh

News

Air Chief Marshal Amar Preet Singh को विदाई पर दिया गया Guard of Honour

@ZBharatOfficial1h ago
#Amar Preet Singh

‘हमारे राम तो अखिलेश यादव हैं...; अमित शाह के बयान पर बोले सपा सांसद
News

‘हमारे राम तो अखिलेश यादव हैं...; अमित शाह के बयान पर बोले सपा सांसद

समाजवादी पार्टी के सांसद Virendra Singh ने पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav की तुलना भगवान राम से की है. Amit Shah के बयान पर उन्होंने कहा कि अंगद भगवान राम की सेना में थे और आज हमारे राम अखिलेश यादव हैं. इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि BJP संसद में SIR मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने को तैयार है.

1h ago | Sachendra Singh

US-Iran तनाव के बीच Khamenei की चेतावनी, हमले का तुरंत दिया जाएगा जवाब
News

US-Iran तनाव के बीच Khamenei की चेतावनी, हमले का तुरंत दिया जाएगा जवाब

Iran के Supreme Leader Mojtaba Khamenei ने सेना के बड़े अधिकारियों को आदेश दिया है कि अगर US दोबारा हमला करता है, तो तुरंत जवाब दिया जाए. उन्होंने कहा कि Iran का जवाब किसी एक इलाके तक सीमित नहीं रहेगा. साथ ही सेना को हर हालात के लिए तैयार रहने और नए हथियार बनाने की तकनीक बेहतर करने को कहा है.

1h ago | Shreya Pandey

Jammu-Kashmir के CM Omar Abdullah और Nidhi Razdan ने रचाई शादी
News

Jammu-Kashmir के CM Omar Abdullah और Nidhi Razdan ने रचाई शादी

Jammu-Kashmir के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने पत्रकार Nidhi Razdan से एक निजी समारोह में शादी की है. Omar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की जानकारी दी. Nidhi Razdan ने भी तस्वीरें पोस्ट कर खुशी जताई. दोनों की यह दूसरी शादी है.

2h ago | Shreya Pandey

UP की वोटर लिस्ट से 1 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब, CM Yogi ने किया दावा
News

UP की वोटर लिस्ट से 1 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब, CM Yogi ने किया दावा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में हिंदू वोटर्स के नाम गायब होने पर चिंता जताई है. BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने दावा किया कि एक करोड़ से ज्यादा हिंदू वोटर्स के नाम लिस्ट में नहीं हैं. इनमें 66 लाख पंचायत मतदाता और 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल हैं.

2h ago | Sachendra Singh

‘Delhi की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होगी’, KC Venugopal ने किया बड़ा दावा
News

‘Delhi की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होगी’, KC Venugopal ने किया बड़ा दावा

Congress महासचिव KC Venugopal ने दावा किया है कि 1 नवंबर को Delhi के Ramlila Maidan में INDIA गठबंधन की बड़ी रैली होगी. उन्होंने कहा कि देशभर से लोग इसमें शामिल होने आ रहे हैं. वहीं Rahul Gandhi ने दोपहर 12 बजे Minto Road से Ramlila Maidan तक मार्च का ऐलान किया है.

2h ago | Shreya Pandey

‘शाह को संविधान का मान नहीं’, गृहमंत्री के UCC वाले बयान पर भड़के इमरान
News

‘शाह को संविधान का मान नहीं’, गृहमंत्री के UCC वाले बयान पर भड़के इमरान

Delhi में Congress सांसद Imran Pratapgarhi ने UP में UCC लागू करने वाले Amit Shah के बयान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री संविधान का सम्मान नहीं करते. Pratapgarhi ने कहा कि UP जाने से पहले Shah को MLC चुनाव के नतीजे देखने चाहिए थे. उन्हें यह भी समझना चाहिए कि पढ़ी-लिखी जनता क्या संदेश दे रही है.

2h ago | Surabh Pal

Gyanesh Kumar पर बरसे Singhvi, कहा- संविधान निजी संपत्ति नहीं
News

Gyanesh Kumar पर बरसे Singhvi, कहा- संविधान निजी संपत्ति नहीं

Delhi में Congress सांसद Abhishek Manu Singhvi ने Gyanesh Kumar पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह संविधान और Election Commission को अपनी निजी संपत्ति नहीं समझ सकते और आयोग को खिलौना नहीं बना सकते. Singhvi ने दावा किया कि संवैधानिक सिद्धांतों को लेकर चिंतित देश भर के नागरिक, युवा और महिलाएं लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

3h ago | Surabh Pal

Transit Corridor का ढाका में विरोध, विपक्ष बोला भारत को नहीं देंगे जमीन
News

Transit Corridor का ढाका में विरोध, विपक्ष बोला भारत को नहीं देंगे जमीन

Bangladesh में विपक्षी नेता Nahid Islam ने India को Transit Corridor देने की कथित तैयारी का विरोध किया. Dhaka की शुक्रवार की रैली में उन्होंने आरोप लगाया कि PM Tarique Rahman की सरकार इसकी तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा, Bangladesh की जमीन India को नहीं देंगे. Transit Corridor से सामान की ढुलाई में दूरी और समय कम हो सकता है.

3h ago | Surabh Pal

साढ़े तीन घंटे में दिल्ली से बनारस पहुंचेगी Bullet Train, रेल मंत्री का दावा
News

साढ़े तीन घंटे में दिल्ली से बनारस पहुंचेगी Bullet Train, रेल मंत्री का दावा

Railway Minister Ashwini Vaishnaw ने Varanasi में कहा कि PM Narendra Modi ने Bullet Train के Northern Corridor को मंजूरी दी है. उनके मुताबिक, यह Delhi से Guwahati तक जाएगा. कॉरिडोर बनने पर Delhi-Agra का सफर 59 मिनट और Delhi-Varanasi का 3 घंटे 33 मिनट में होगा. उन्होंने दावा किया कि किराया किफायती और Flight Tickets से काफी कम होगा.

3h ago | Surabh Pal

मुंबई सागा और Kaabil के डायरेक्टर Sanjay Gupta का निधन, घर में गिरने से गई जान
News

मुंबई सागा और Kaabil के डायरेक्टर Sanjay Gupta का निधन, घर में गिरने से गई जान

बॉलीवुड फिल्ममेकर Sanjay Gupta का निधन हो गया है. वह 59 साल के थे. मुंबई पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर की रात घर में गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी. परिवार को सुबह घटना का पता चला. पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. हालांकि परिवार ने कोई शक नहीं जताया है.

3h ago | Sachendra Singh