HomeLiveBriefsShortsInfocards
Divyansh Sharma

Divyansh Sharma

Divyansh Sharma अभी ज़ी भारत में असिस्टेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर हैं. उन्हें Broadcast TV और Digital media, दोनों platforms का मजबूत अनुभव है. इस पहले वो Vistaar News, Bharat24 और Rajasthan Patrika जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ रूम में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर और कंटेंट प्लानर की पोस्ट पर रह चुके हैं. उनका फोकस In-depth research, लाइव स्ट्रीमिंग और objective news रिपोर्टिंग पर रहता है.

Bangladesh की बड़ी चेतावनी, हथकड़ी में ही देश लौट सकेंगी Sheikh Hasina
News

Bangladesh की बड़ी चेतावनी, हथकड़ी में ही देश लौट सकेंगी Sheikh Hasina

Bangladesh के विदेश राज्य मंत्री Humaiun Kobir ने कहा कि India में self-exile में रह रहीं Sheikh Hasina केवल हथकड़ी या कड़ी निगरानी में ही लौट सकती हैं. उन्होंने 16 December को Biman Bangladesh Airlines से उनकी वापसी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि बिना extradition के वे सामान्य passenger की तरह नहीं आ सकतीं.

36m ago | Divyansh Sharma

Jensen की Nvidia में वापसी, Chip Smuggling के आरोपों के बीच कहां हैं Alice?
News

Jensen की Nvidia में वापसी, Chip Smuggling के आरोपों के बीच कहां हैं Alice?

Nvidia CEO Jensen Huang की पद पर वापसी के बाद अब सबकी नजरें Alice Huang पर हैं. Reports के मुताबिक, वह Beijing में Chinese security अधिकारियों की निगरानी में हैं. US Intelligence agencies, China के खुफिया नेटवर्क से उनके कथित संपर्कों और Singapore स्थित company Megaspeed के जरिए AI Chips की smuggling की जांच जारी है, हालांकि जासूसी के ठोस सबूत नहीं मिले हैं.

52m ago | Divyansh Sharma

Advertisement
किम जोंग ने दिखाई ताकत, जापान की ओर दागीं 10 से अधिक मिसाइलें, बढ़ा तनाव
News

किम जोंग ने दिखाई ताकत, जापान की ओर दागीं 10 से अधिक मिसाइलें, बढ़ा तनाव

नॉर्थ कोरिया ने 20 अगस्त को 10 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर तनाव बढ़ा दिया है. जापानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) से बाहर समुद्र में गिरीं. जापान ने जहाजों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है, वहीं साउथ कोरिया ने तुरंत आपातकालीन राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक बुलाई.

95d ago | Divyansh Sharma

OP Sindoor: Su-30MKI के आगे पस्त हुआ था PAK, 22 मिनट तक नहीं दे पाया कोई जवाब
News

OP Sindoor: Su-30MKI के आगे पस्त हुआ था PAK, 22 मिनट तक नहीं दे पाया कोई जवाब

Operation Sindoor के दौरान Su-30MKI विमानों ने सटीक हमला कर सफलता हासिल की थी, जो अब चर्चा में. मिशन में शामिल भारतीय पायलट के अनुसार, पाकिस्तानी वायुसेना का रिएक्शन बेहद धीमा रहा और लॉन्च विंडो 22 मिनट तक खुला रहा. भारतीय विमानों ने तबाही मचाकर सुरक्षित वापसी की, जबकि पाकिस्तान समय रहते कोई जवाब न दे सका.

96d ago | Divyansh Sharma

US से जंग बढ़ी तो यूरोप में भी हमले कर सकता है Iran, निशाने पर अंडर सी केबल्स भी
News

US से जंग बढ़ी तो यूरोप में भी हमले कर सकता है Iran, निशाने पर अंडर सी केबल्स भी

US मीडिया के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जंग अब यूरोप तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर डोनाल्ड ट्रंप ईरान में बड़े हमले करते हैं, तो ईरान यूरोप, बुल्गारिया और साइप्रस में मौजूद US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने पर विचार कर रहा है. होर्मुज स्ट्रेट में बिछी अंडर सी केबल्स भी निशाने पर हैं.

97d ago | Divyansh Sharma

Advertisement
World Photography Day: जानिए आज का इतिहास और इस साल की खास थीम 'HOME'
News

World Photography Day: जानिए आज का इतिहास और इस साल की खास थीम 'HOME'

हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है. इस साल की थीम HOME है. फ्रांस के लुई डग्यूरे और जोसेफ नाइसफोर ने फोटोग्राफी की पहली तकनीक Daguerreotype डेवलप किया. बाद में फ्रांसीसी सरकार ने 19 अगस्त 1839 को इस आविष्कार को दुनिया के लिए मुफ़्त कर दिया, तभी से इस तारीख की याद में मनाया जाता है.

97d ago | Divyansh Sharma

अफगानिस्तान में Taliban ने 5 साल में 100 में से 95 महिलाओं से छीना रोजगार!
News

अफगानिस्तान में Taliban ने 5 साल में 100 में से 95 महिलाओं से छीना रोजगार!

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के 5 साल के शासन के बाद अफ़गानिस्तान के लेबर मार्केट में महिलाओं की भागीदारी घटकर महज 5.1% रह गई है. साल 2020 में यह भागीदारी 16.5% हुआ करती थी. इस गिरावट के बाद अफ़गानिस्तान दुनिया में यमन के बाद दूसरा सबसे कम महिला रोज़गार वाला देश बन गया है.

97d ago | Divyansh Sharma

'Iran से नहीं होगी बातचीत', Hormuz को अपना बताने के बाद Trump का नया ऐलान
News

'Iran से नहीं होगी बातचीत', Hormuz को अपना बताने के बाद Trump का नया ऐलान

Strait of Hormuz को अमेरिका का इलाका बताने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान सामने आया है. उन्होंने Truth Social पर जारी एक एक बयान में कहा कि ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है और न ही ऐसी कोई बातचीत तय है. नौसैनिक नाकेबंदी पूरी तरह से लागू है. होर्मुज पूरी तरह खुला है. सभी बारूदी माइन्स हटा दिए गए हैं.

97d ago | Divyansh Sharma

Advertisement
'नये दौर में Gen-Z को मिले 50% से ज्यादा टिकट', अशोक गहलोत की सिफारिश
News

'नये दौर में Gen-Z को मिले 50% से ज्यादा टिकट', अशोक गहलोत की सिफारिश

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निकाय चुनावों में बदलाव की वकालत करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से 50% से अधिक टिकट Gen-Z को देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि देश में पीढ़ीगत बदलाव हो रहा है और नई पीढ़ी के महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने केवल सिफारिश के आधार पर टिकट बांटने से परहेज करने की सलाह दी है.

97d ago | Divyansh Sharma

Donald Trump का दावा, Strait of Hormuz को बताया अमेरिका का नया इलाका
News

Donald Trump का दावा, Strait of Hormuz को बताया अमेरिका का नया इलाका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर एक नक्शा शेयर कर Strait of Hormuz को अमेरिका का नया इलाका बताया है. ईरान और ओमान के बीच स्थित इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग को लेकर ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही कब्जा करने के संकेत दिए थे. उनके इस दावे और पोस्ट से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

97d ago | Divyansh Sharma

नेताजी की पुण्यतिथि पर रहस्य बरकरार, आखिर 18 अगस्त 1945 को हुआ था क्या?
News

नेताजी की पुण्यतिथि पर रहस्य बरकरार, आखिर 18 अगस्त 1945 को हुआ था क्या?

18 अगस्त 1945 को फॉरमोसा (ताइवान) के ताइहोकू हवाई अड्डे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. रिपोर्टों के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के कारण अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई. शाहनवाज और खोसला आयोग ने हादसे की पुष्टि की, लेकिन मुखर्जी आयोग ने इसे खारिज कर दिया. कई शोधकर्ता मानते हैं कि नेताजी जीवित बचे थे और गुमनामी बाबा के रूप में जीवन बिताया.

97d ago | Divyansh Sharma

Advertisement
छात्र अनशन के आगे झुका BPSC, TRE-4.0 के लिए 32,388 पदों पर निकाली भर्ती
News

छात्र अनशन के आगे झुका BPSC, TRE-4.0 के लिए 32,388 पदों पर निकाली भर्ती

पटना के गर्दनीबाग में 18 अगस्त को अभ्यर्थियों के अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठते ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती (TRE-4.0) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया. छात्र नेता दिलीप कुमार की अगुवाई में हुए इस आंदोलन के बाद आयोग ने 32,388 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए 1 से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे.

97d ago | Divyansh Sharma

मिड डे मील में नमक की जगह डाला सर्फ, बिहार के नालंदा में 24 से अधिक बच्चे बीमार
News

मिड डे मील में नमक की जगह डाला सर्फ, बिहार के नालंदा में 24 से अधिक बच्चे बीमार

बिहार के नालंदा स्थित परासी मध्य विद्यालय में मंगलवार को मिड डे मील खाने से 24 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. भोजन में नमक कम होने पर रसोइए ने गलती से सर्फ मिला दिया था. उल्टी और चक्कर आने के बाद बच्चों को तुरंत बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सिविल सर्जन ने बताया कि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं.

97d ago | Divyansh Sharma

सऊदी में अपने भिखारियों से परेशान हुआ Pakistan, दूतावास ने जारी की AI एडवाइजरी
News

सऊदी में अपने भिखारियों से परेशान हुआ Pakistan, दूतावास ने जारी की AI एडवाइजरी

सऊदी के मक्का और मदीना में पाकिस्तानी नागरिकों की ओर से भीख मांगने और जेबकतरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. इसे लेकर सऊदी सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है. इसके जवाब में पाकिस्तानी दूतावास ने X पर एक AI एडवाइजरी जारी की है. इसमें पाक नागरिकों को सऊदी अरब में भीख मांगने से साफ मना किया गया है.

97d ago | Divyansh Sharma