🏠For You💼Career🌿Lifestyle💸Money📰News⚡Tech🔥Trending
क्रिकेट में 11 नहीं, सिर्फ 6 खिलाड़ी? क्या है Hong Kong Sixes 2026 टूर्नामेंट
Trending

क्रिकेट में 11 नहीं, सिर्फ 6 खिलाड़ी? क्या है Hong Kong Sixes 2026 टूर्नामेंट

क्रिकेट में आमतौर पर एक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, लेकिन Hong Kong Sixes Tournament में सिर्फ 6 खिलाड़ी खेलते हैं. यह टूर्नामेंट 1992 में शुरू हुआ, जो तेज बल्लेबाजी और बड़े स्कोर के लिए मशहूर है. इसका मकसद International Cricketers को Hong Kong के दर्शकों से जोड़ना और लोकल खिलाड़ियों को बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका देना है.

27m ago | Vidya Sharma

‘ईरान बातचीत करना चाहता है, उसके पास पैसे नहीं’, Iran युद्ध पर बोले Trump
News

‘ईरान बातचीत करना चाहता है, उसके पास पैसे नहीं’, Iran युद्ध पर बोले Trump

White House के Oval Office में Donald Trump ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने Iran युद्ध पर कहा, “वे बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन अपने सैनिकों और पुलिस को वेतन नहीं दे पा रहे हैं. वे बड़ी परेशानी में हैं. हमारे पास समय है. युद्ध पर कम खर्च हुआ है और Venezuela में की गई कार्रवाई से इसकी भरपाई हो गई है.”

49m ago | Vidya Sharma

Ukraine ने Russia की ऑयल रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला, हुआ भारी नुकसान
News

Ukraine ने Russia की ऑयल रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला, हुआ भारी नुकसान

Ukraine ने रूस के समारा इलाके में नोवोकुइबिशेव्स्क ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया है. करीब दो हफ्ते बाद रूसी तेल ठिकानों पर हमला हुआ है. हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई. वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए यूक्रेन पर ऐसे हमले रोकने का दबाव बनाया था.

8h ago | Sachendra Singh

News

'Delhi में अभी भी दिमागी नक्सली मौजूद', Sudhanshu Trivedi का बयान

@ZBharatOfficial8h ago
#Sudhanshu Trivedi

Hormuz में 27 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर पर बम से हमला, इंजन रूम में लगी आग
News

Hormuz में 27 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर पर बम से हमला, इंजन रूम में लगी आग

Strait of Hormuz में 30 अक्टूबर को तेल टैंकर MT Lewis 1 पर संदिग्ध हमलावरों ने लिम्पेट माइन से हमला किया. जहाज के इंजन रूम में आग लग गई, लेकिन सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal के मुताबिक, 29 अक्टूबर को MT Arjana पर भी हमला हुआ था.

8h ago | Shreya Pandey

Israel में ‘वोट चोरी’ की जांच में खुफिया एजेंसी Mossad की हुई एंट्री
News

Israel में ‘वोट चोरी’ की जांच में खुफिया एजेंसी Mossad की हुई एंट्री

इजरायली चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप के आरोपों की जांच में अब खुफिया एजेंसी Mossad भी शामिल होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mossad विदेशी मामलों की जांच में Shin Bet की मदद करेगी. आरोप है कि Qatar और Turkey ने अरब पार्टियों के पक्ष में मतदान बढ़ाने के लिए पैसा दिया. दोनों देशों ने आरोप खारिज किए हैं. फिलहाल जांच जारी है.

8h ago | Sachendra Singh

News

'भारत की तरक्की रोकना चाहती है Congress', Sudhanshu Trivedi का आरोप

@ZBharatOfficial8h ago
#Sudhanshu Trivedi

31 अक्टूबर को Turkey जाएंगे Zelenskyy, रूस-यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
News

31 अक्टूबर को Turkey जाएंगे Zelenskyy, रूस-यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा

यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy 31 अक्टूबर को Turkey जाएंगे. Istanbul में उनकी मुलाकात राष्ट्रपति Recep Tayyip Erdogan से होगी. दोनों नेता Russia-Ukraine युद्ध, Black Sea की सुरक्षा और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे. Turkey के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस दौरे की जानकारी दी है. यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है.

8h ago | Shreya Pandey

Somnath Temple के पास नहीं बिकेगा नॉनवेज, गुजरात हाईकोर्ट का आदेश जारी
News

Somnath Temple के पास नहीं बिकेगा नॉनवेज, गुजरात हाईकोर्ट का आदेश जारी

गुजरात के सोमनाथ मंदिर के आसपास नॉनवेज की बिक्री पर रोक जारी रहेगी. गुजरात हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले पर रोक लगाते हुए यह आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से नॉनवेज की बिक्री पर लगाई गई पाबंदी फिलहाल लागू रहेगी. गुजरात सरकार की अपील पर यह फैसला आया है.

9h ago | Sachendra Singh

Expressway पर 120 की स्पीड पर नहीं कटेगा चालान, Gadkari ने दिए निर्देश
News

Expressway पर 120 की स्पीड पर नहीं कटेगा चालान, Gadkari ने दिए निर्देश

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि Expressway पर 120 kmph की स्पीड से गाड़ी चलाने वालों का चालान नहीं कटना चाहिए. उन्होंने बताया कि अधिकारियों को तय स्पीड से 20% ज्यादा रफ्तार तक छूट देने के निर्देश दिए हैं. हालांकि, अभी यह नियम देशभर में लागू नहीं हुआ है.

9h ago | Shreya Pandey

N Biren Singh का बड़ा आरोप, CM पद से हटाने के लिए BJP नेताओं ने रची साजिश
News

N Biren Singh का बड़ा आरोप, CM पद से हटाने के लिए BJP नेताओं ने रची साजिश

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री N Biren Singh ने राज्य के कुछ BJP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस के साथ मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की साजिश रची. कुछ विधायक उनके दो बार मुख्यमंत्री बनने से नाराज थे. उन्होंने साफ किया कि उनके आरोप दिल्ली के नेतृत्व पर नहीं हैं.

9h ago | Sachendra Singh

‘भारत और जर्मनी पहले कभी इतने करीब नहीं थे’, जर्मन कॉन्सुल जनरल का बयान
News

‘भारत और जर्मनी पहले कभी इतने करीब नहीं थे’, जर्मन कॉन्सुल जनरल का बयान

जर्मनी के कॉन्सुल जनरल Michael Hasper ने कहा कि भारत और जर्मनी के रिश्ते पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे. Hyderabad में आयोजित German Unity Day कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच करीब 50 अरब डॉलर का व्यापार होता है. उन्होंने कहा कि Telangana में जर्मन कंपनियां निवेश बढ़ा रही हैं.

9h ago | Shreya Pandey

‘बोलो जुबां केसरी’ विज्ञापन पर विवाद, Ajay Devgn पहुंचे Bombay High Court
News

‘बोलो जुबां केसरी’ विज्ञापन पर विवाद, Ajay Devgn पहुंचे Bombay High Court

Vimal इलायची के विज्ञापन को लेकर Ajay Devgn ने महाराष्ट्र FDA के नोटिस को Bombay High Court में चुनौती दी है. FDA का आरोप है कि इलायची के बहाने पान मसाला का प्रचार किया जा रहा है. Ajay का कहना है कि उन्होंने सिर्फ इलायची का विज्ञापन किया है, तंबाकू का नहीं.

9h ago | Shreya Pandey

Diljit Dosanjh से आगरा के होटल में भरवाया गया C-Form, जानिए ये क्या है?
News

Diljit Dosanjh से आगरा के होटल में भरवाया गया C-Form, जानिए ये क्या है?

पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh का दिल्ली में म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा है. इससे पहले आगरा के एक फाइव स्टार होटल में चेक-इन के दौरान उनसे C-Form भरवाया गया. होटल स्टाफ ने उनकी जानकारी FRRO को दी थी. इसके बाद लखनऊ FRRO ने उनसे फॉर्म भरवाया. उनसे यह फॉर्म पहली बार भरवाया गया है

10h ago | Sachendra Singh

News

'चर्चा के लिए तैयार हैं', CEC-SIR विवाद पर Amit Shah का विपक्ष को जवाब

@ZBharatOfficial10h ago
# Amit Shah

News

'जाकर सो जाओ', Abhishek Banerjee के बयान पर Mithun Chakraborty का तंज

@ZBharatOfficial10h ago
#Mithun Chakraborty

Shivraj Singh Chouhan की मां का निधन, PM Modi ने पत्र लिखकर जताया दुख
News

Shivraj Singh Chouhan की मां का निधन, PM Modi ने पत्र लिखकर जताया दुख

केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan की मां Kashi Bai का शुक्रवार को Bhopal में निधन हो गया. वह कुछ समय से बीमार थीं और AIIMS में उनका इलाज चल रहा था. PM Modi ने Shivraj को पत्र लिखकर दुख जताया. उन्होंने कहा कि मां के जाने से दिल में ऐसा खालीपन रह जाता है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता.

10h ago | Shreya Pandey

News

UP में BJP सरकार को कोई नहीं हटा सकता, Amit Shah ने अंगद के पैर से की तुलना

@ZBharatOfficial10h ago
#UP BJP Government

देशभर में जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से शुरू होगी गिनती
News

देशभर में जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से शुरू होगी गिनती

जनगणना 2027 के लिए सरकार ने तारीखों का ऐलान किया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, ज्यादातर राज्यों में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना होगी. इससे पहले 10 से 24 जनवरी तक लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे. 1 से 5 मार्च तक रिव्यू होगा. चुनावी राज्यों और बर्फबारी वाले इलाकों में फिलहाल जनगणना नहीं होगी.

10h ago | Shreya Pandey

CEC और SIR विवाद पर Amit Shah की राहुल-अखिलेश को चुनौती, संसद में बहस को तैयार
News

CEC और SIR विवाद पर Amit Shah की राहुल-अखिलेश को चुनौती, संसद में बहस को तैयार

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने CEC और SIR विवाद पर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और सपा प्रमुख Akhilesh Yadav को खुली चुनौती दी है. शाह ने कहा कि BJP संसद में चर्चा के लिए तैयार है. जरूरत पड़ी तो विशेष सत्र भी बुलाया जा सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बहस के बजाय संसद में हंगामा करता है.

11h ago | Sachendra Singh