🏠For You💼Career🌿Lifestyle💸Money📰NewsTech🔥Trending
ISRO ने जारी की चेतावनी, भारत में इस साल आ सकते हैं 3 बड़े Cyclones
News

ISRO ने जारी की चेतावनी, भारत में इस साल आ सकते हैं 3 बड़े Cyclones

ISRO के अलर्ट के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच भारत में 3 Cyclones बनने का खतरा है. इन तूफानों की ताकत सामान्य से 83% ज्यादा होने की आशंका जताई गई है. मौसम में बदलाव और समुद्री परिस्थितियों के कारण Cyclones की तीव्रता बढ़ सकती है. तटीय इलाकों में सतर्कता बरतने की जरूरत है.

2h ago | Mukesh

Arijit Singh को हराने वाले Qazi Touqeer बोले- ‘तब मैं अच्छा सिंगर नहीं था’
News

Arijit Singh को हराने वाले Qazi Touqeer बोले- ‘तब मैं अच्छा सिंगर नहीं था’

Bigg Boss 20 में आने के बाद Qazi Touqeer लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने माना कि वे Fame Gurukul में इतने अच्छे सिंगर नहीं थे. जबकि Qazi ने 2005 में Fame Gurukul जीता था, जिसमें उन्होंने Arijit Singh को पीछे छोड़ा था. अब उन्होंने अपनी पुरानी सिंगिंग और सफर को लेकर खुलकर बात की है.

2h ago | Mukesh

Bihar Flood: 15 जिलों में 47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, डूब रहे गांव के गांव
News

Bihar Flood: 15 जिलों में 47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, डूब रहे गांव के गांव

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. राज्य के 15 जिलों में 47.33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. गंगा और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. तटबंध टूटने और जलस्तर बढ़ने से गांव डूब रहे हैं. प्रशासन राहत शिविर, बचाव अभियान और जरूरी मदद पहुंचाने में जुटा हुआ है.

3h ago | Mukesh

Putin जिस विमान से उड़ते हैं, वह किसी War Room से कम नहीं
News

Putin जिस विमान से उड़ते हैं, वह किसी War Room से कम नहीं

रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin का प्लेन किसी वॉर रूम से कम नहीं है. Ilyushin Il-96-300PU को Flying Kremlin भी कहा जाता है. यह विमान हाई सिक्योरिटी कम्युनिकेशन सिस्टम, खास सुरक्षा तकनीक और कमांड सुविधाओं से लैस है. किसी भी इमरजेंसी में यह रूस के राष्ट्रपति के लिए हवा में चलता कमांड सेंटर की तरह काम कर सकता है.

4h ago | Mukesh

विमान के इंजन में आई खराबी, Delhi Airport पर करानी पड़ी Emergency Landing
News

विमान के इंजन में आई खराबी, Delhi Airport पर करानी पड़ी Emergency Landing

प्रयागराज से दिल्ली आ रही Alliance Air की फ्लाइट का इंजन उड़ान के दौरान खराब हो गया. इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए IGI Airport पर विमान की Emergency Landing कराई. विमान में करीब 40 यात्री सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

5h ago | Mukesh

फिर से एक ही कार से ट्रैवल करते नजर आए PM Modi और President Putin
News

फिर से एक ही कार से ट्रैवल करते नजर आए PM Modi और President Putin

BRICS Summit 2026 के दौरान एक बार फिर PM Narendra Modi और Russian President Vladimir Putin की कार डिप्लोमेसी देखने को मिली. दोनों नेता सुरक्षा से लैस Mercedes-Maybach S680 Guard में Bharat Mandapam जाते नजर आए. पहले भी कई मौकों पर दोनों की ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो भारत और रूस के अच्छे रिश्ते दर्शाती हैं.

6h ago | Mukesh

88 साल के बुजुर्ग को बेची गलत पॉलिसी, Canara Insurance पर लगा ₹1 करोड़ जुर्माना
News

88 साल के बुजुर्ग को बेची गलत पॉलिसी, Canara Insurance पर लगा ₹1 करोड़ जुर्माना

IRDAI ने Canara HSBC Life Insurance पर गलत तरीके से पॉलिसी बेचने के मामले में ₹1 करोड़ का जुर्माना लगाया है.कंपनी ने 88 साल के ग्राहक श्री अय्यर को Deferred Annuity Policy बेची. जबकि इसकी तय उम्र सीमा 30 से 80 साल थी. भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण IRDAI ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की है.

7h ago | Sachendra Singh

AI आधारित Toll System से बिना रुके गुजरेंगे वाहन, Gadkari का बड़ा ऐलान
News

AI आधारित Toll System से बिना रुके गुजरेंगे वाहन, Gadkari का बड़ा ऐलान

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने बताया कि मार्च 2027 तक देश में बैरियर-फ्री Toll System लागू करने की योजना है. इसमें AI और Vehicle Number Plate Recognition Technology की मदद से बिना रुके टोल वसूली की जाएगी. सरकार का लक्ष्य यात्रा को आसान बनाना और Toll Plaza पर लगने वाले समय को कम करना है.

7h ago | Mukesh

IIT रुड़की और INST मोहाली ने बनाई Smart पट्टी, बिना Battery के करेगी घाव ठीक
News

IIT रुड़की और INST मोहाली ने बनाई Smart पट्टी, बिना Battery के करेगी घाव ठीक

IIT रुड़की और INST मोहाली के Scientists ने ‘3D-MIDAS’ नाम की स्मार्ट पट्टी विकसित की है. जो शरीर की हलचल से खुद इलेक्ट्रिकल सिग्नल बनाकर घाव भरने में मदद करती है. यह बैटरी के बिना काम करती है. इसमें फाइबर, आयन आधारित तकनीक का इस्तेमाल हुआ है. इसकी डिजाइन घाव को सुरक्षित रखते हुए तेजी से ठीक करती है.

8h ago | Sachendra Singh

NSUI ने घोषित किए 4 आधिकारिक उम्मीदवार, ‘छात्र कल्याण सर्वोपरि’ बनाया अपना संदेश
News

NSUI ने घोषित किए 4 आधिकारिक उम्मीदवार, ‘छात्र कल्याण सर्वोपरि’ बनाया अपना संदेश

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026-27 के लिए NSUI ने अपने चार आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अध्यक्ष पद पर Vijay Shankar Meena, उपाध्यक्ष पद पर Veer Chatarath, सचिव पद पर Namrata Chaudhary और संयुक्त सचिव पद पर Gopal Chaudhary चुनाव लड़ेंगे. NSUI ने ‘छात्र कल्याण सर्वोपरि’ को अपना प्रमुख संदेश बताया है.

8h ago | Vidya Sharma

Modi- Putin के बीच भारत मंडपम में 45 मिनट की मीटिंग, साथ में देखी प्रदर्शनी
News

Modi- Putin के बीच भारत मंडपम में 45 मिनट की मीटिंग, साथ में देखी प्रदर्शनी

BRICS Summit से पहले PM Modi और President के बीच 45 मिनट की भारत मंडपम में मीटिंग हुई. मीटिंग में क्या बात हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई आई है. मीटिंग खत्म होने के बाद पीएम मोदी और पुतिन भारत मंडपम में चल रही इनरोप्रोम प्रदर्शनी देखने पहुंचे. यह भारत और रूस की पहली संयुक्त औद्योगिक प्रदर्शनी है.

8h ago | Surabh Pal

London में Virat Kohli से मिले Eknath Shinde, युवाओं को लेकर दिए सुझाव
News

London में Virat Kohli से मिले Eknath Shinde, युवाओं को लेकर दिए सुझाव

महाराष्ट्र के Deputy CM Eknath Shinde इन दिनों लंदन के दौरे पर हैं, जहां उनकी मुलाकात भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli से हुई. शिंदे ने कहा कि उन्होंने कोहली को महाराष्ट्र सरकार के कई प्रोजेक्ट और पहल के बारे में जानकारी दी. विराट कोहली ने भी युवाओं की मदद और विकास को लेकर कुछ सुझाव दिए.

8h ago | Mukesh

PM Modi ने Putin को गिफ्ट की तमिल बुक Thirukkural की Russian Translation
News

PM Modi ने Putin को गिफ्ट की तमिल बुक Thirukkural की Russian Translation

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने BRICS Summit से पहले रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin को तमिल पुस्तक Thirukkural का रूसी अनुवाद भेंट किया. PM Modi ने कहा कि यह किताब भारत-रूस के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी. Thirukkural को तमिल वेद भी कहा जाता है. जो करीब 2000 साल पुरानी रचना है. इसका कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है.

8h ago | Sachendra Singh