&imwidth=640&imheight=360)
Swine Flu को लेकर AIIA Director Dr. Pradeep Kumar Prajapati ने लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की सलाह दी है. उन्होंने बचाव के लिए साफ-सफाई, संतुलित खानपान और आयुर्वेदिक सावधानियां अपनाने की बात कही. Dr. Prajapati ने कहा कि सतर्क रहकर और सही आदतों के जरिए संक्रमण से बचाव किया जा सकता है.
2d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
New England Journal of Medicine में पब्लिश एक स्टडी में Cholesterol Medicine Atorvastatin को लेकर बड़ा दावा सामने आया. 9,971 लोगों पर हुए ट्रायल में रोज 40mg Atorvastatin लेने वालों में 5.9 साल के दौरान Heart Attack का खतरा 30% कम पाया गया. यह दवा LDL घटाने और सूजन कम करने में मदद करती है.
3d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
खानपान सही न होने पर शरीर की हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं, जिससे फ्रैक्चर व कई बोन डिजीज होने का खतरा बढ़ सकता है. डाइट में दूध व अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, सोया प्रोडक्ट्स, सिट्रस फ्रूट्स और सैल्मन आदि शामिल करें. कमजोर हड्डी किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से जांच भी जरूरी है.
12d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
उल्टी होने पर सबसे पहले शरीर में पानी की कमी न होने दें. एक साथ ज्यादा पानी पीने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी या ORS लें. ठीक न होने तक भारी, मसालेदार और तला हुआ खाना न खाएं. हल्का खाना लें और आराम करें. बार-बार उल्टी, खून, तेज पेट दर्द या ज्यादा कमजोरी हो तो डॉक्टर से बात करें.
12d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
मोटापा सिर्फ वजन बढ़ने की समस्या नहीं है, बल्कि इससे डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, मानसिक रोग और कुछ कैंसरों का खतरा बढ़ सकता है. शरीर के जोड़ों पर भी इसका असर पड़ता है. इससे बचने के लिए डाइट में फल-सब्जियां बढ़ाएं, चीनी और फैट वाले फूड कम करें, रोज एक्सरसाइज करें, स्ट्रेस कंट्रोल रखें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें.
14d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
सिर्फ मीठा छोड़ देने से ही Blood Sugar कंट्रोल नहीं होता, क्योंकि सफेद चावल और मैदे जैसे High Carb Foods भी शुगर बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा कम पानी पीना, हार्मोनल समस्याएं और ज्यादा स्ट्रेस भी ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं. समय पर दवाएं लें, सही डाइट लें और हेल्दी हैबिट्स अपनाएं. रेगुलर डॉक्टर से जांच कराना भी न भूलें.
14d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
Bad Cholesterol कंट्रोल करने में सब्जियां अहम भूमिका निभाती है. घर पर आसानी से उगाई जाने वाली कुछ सब्जियां काफी फायदेमंद हो सकती हैं. खीरा व ककड़ी में फाइबर, भिंडी में पेक्टिन, करेले में एंटीऑक्सीडेंट्स और लौकी में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, नियमित डॉक्टर सलाह जरूरी है.
14d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
Prediabetes में ब्लड शुगर बढ़ा होता है, लेकिन डायबिटीज की सीमा तक नहीं पहुंचता. यानी सिर्फ सामान्य से ज्यादा होता है, जिसमें अक्सर कोई लक्षण नहीं दिखता. हालांकि, आने वाले समय में डायबिटीज समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इससे बचने के लिए वजन कम रखें, नियमित एक्सरसाइज करें, हेल्दी डाइट लें और धूम्रपान-शराब से दूर रहें.
14d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
फिट रहने के लिए जिम वर्कआउट की ही तरह Yoga Practice करना भी काफी मददगार हो सकता है. सुबह सिर्फ 20 मिनट योग सेतुबंध सर्वांगासन, मार्जरासन-बिटिलासन, बद्धकोणासन, अपानासन और नौकासन जैसे योगाभ्यास करें. इससे शरीर एक्टिव और लचीला रहेगा. मांसपेशियां मजबूत होने के साथ-साथ शरीर का वजन कम करने में भी मदद मिलेगी. हालांकि, सही डाइट लेना भी जरूरी है.
14d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
पुरुषों में Hair Fall सिर्फ लाइफस्टाइल की वजह से नहीं बल्कि एनीमिया, थायराइड रोग और ऑटोइम्यून डिजीज आदि से भी हो सकता है. सही इलाज के लिए पहले बीमारी की पहचान जरूरी है. एनीमिया के कारण हेयर फॉल है, तो डाइट और सप्लीमेंट मदद कर सकते हैं. लंबे समय से दिक्कत है तो डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें.
15d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
जरूरी नहीं है कि पीठ में होने वाला दर्द कोई आम समस्या ही हो, बल्कि कई बार यह साइटिका जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. साइटिका नस दबने के कारण पीठ से टांग तक होने वाला दर्द है, जिसके साथ-साथ प्रभावित हिस्सा सुन्न होना और झुनझुनी भी होती है. ऐसे लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें.
15d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
एक अच्छे और हेल्दी Nervous system के लिए डाइट में हरी सब्जियां शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है जैसे मेथी, शतावरी, पालक और ब्रोकली आदि. मेथी नर्व फाइबर के लिए अच्छी है, शतावरी में मौजूद पोटेशियम भी नसों के लिए जरूरी है. पालक और ब्रोकली में Vitamin B नर्वस सिस्टम फंक्शन को सही रखता है और पोषण देता है.
15d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
नींद की समस्या है तो इसके लिए आप कैमोमाइल टी, गर्म दूध में थोड़ा गुड़ या फिर लेमन ग्रास टी का सेवन कर सकते हैं. ये ड्रिंक तनाव और बेचैनी कम करके आराम महसूस कराते हैं. साथ ही सोने से 2-3 घंटे पहले चाय-कॉफी न पिएं और अगर लंबे समय से यह दिक्कत है तो डॉक्टर से संपर्क करें.
15d ago | Mukesh
&imwidth=640&imheight=360)
रुखे और बेजान होठों के लिए घी काफी फायदेमंद हो सकता है. थोड़ा शुद्ध घी लेकर होंठों पर हल्के हाथ से लगाएं और रातभर लगाकर छोड़ दें. घी होंठों को Moisturize करने और Dryness कम करने में मदद सकता है. बेहतर रिजल्ट के लिए रोजाना सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें. किसी स्किन प्रॉब्लम के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.
15d ago | Mukesh