मध्य प्रदेश के Indore स्थित SGSITS ने Academic Session 2026-27 से B.Tech Civil Engineering की पढ़ाई हिंदी माध्यम में शुरू की है. संस्थान के अनुसार, हिंदी मीडियम से पढ़ने वाले छात्रों को Technical चीजें समझने में आसानी होगी. Students को हिंदी में पढ़ाई और परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी, साथ ही जरूरी English Skills भी सिखाई जाएंगी.