SSC ने जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होल्डर उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. चयन CBT परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर होगा. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 35,400 से 1,12,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी.