🏠For You💼Career🌿Lifestyle💸Money📰NewsTech🔥Trending
UGC-NET के 3 पेपर रद्द, NTA 9-10 सितंबर को फिर कराएगा एग्जाम

UGC-NET के 3 पेपर रद्द, NTA 9-10 सितंबर को फिर कराएगा एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के पेपर रद्द कर दिए हैं. NTA ने इसे दोबारा कराने का फैसला किया है. इन तीनों पेपरों में Factual, टाइपिंग, ट्रांसलेशन और भाषा संबंधी कई गंभीर गलतियां पाए जाने के बाद एनटीए ने यह फैसला लिया है. इन तीनों सब्जेक्ट के एग्जाम 9-10 सितंबर 2026 को दोबारा होंगे.