UPSC ने विभिन्न मिनिस्ट्रीज में साइंटिस्ट समेत 122 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वैकेंसी में भू-वैज्ञानिक,केमिस्ट, साइंटिस्ट और अन्य पद शामिल हैं. उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा.