पश्चिम बंगाल के कोलकाता में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के ऑफिस को खाली करने का आदेश दिया गया है. अग्निशमन विभाग ने बेसमेंट और दो मंजिलों पर अग्नि सुरक्षा नियमों की कमी मिलने के बाद की. इससे पहले इसी ऑफिस में तोड़फोड़ को लेकर TMC ने BJP पर आरोप लगाया था. जिसे BJP ने खारिज किया था.