Air India ने फुकेत से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI2379 के पायलट को नौकरी से निकाल दिया है. पायलट की जांच में साइकोएक्टिव सब्सटेंस यानी नशीले या मानसिक प्रभाव डालने वाले पदार्थ की मौजूदगी पाई गई थी. इसके बाद उसकी सर्विस खत्म कर दी हैं. एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.