Apple ने जॉन टर्नस को नया CEO बनाया है. कंपनी ने अब यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में फाइलिंग कर उनके सैलरी से भी पर्दा उठा दिया है. टर्नस को वित्त वर्ष 2027 में करीब 58 मिलियन डॉलर का पैकेज दिया गया है. उन्हें $3 मिलियन की सालाना बेस सैलरी मिलेगी और $55 मिलियन के टारगेट वैल्यू वाला स्टॉक अवॉर्ड दिया जाएगा.