Nepal में आई बाढ़ के बाद Bihar की नदियों में बड़ी मछलियां मिलने की खबरों पर सरकार ने लोगों को सतर्क किया है. मत्स्य विभाग ने कुछ दिनों तक मछली खाने से बचने या सावधानी बरतने की अपील की है. मत्स्य मंत्री नंदकिशोर राम ने बताया कि इस बार ऐसी मछलियां देखी गई हैं, जो स्थानीय प्रजातियों से अलग हैं.