जम्मू-कश्मीर के बुडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. सेना, J&K पुलिस और CRPF ने खुफिया जानकारी के आधार पर अशदर गली इलाके में संयुक्त अभियान चलाया था. इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. एक AK-47 राइफल बरामद हुई है. एक अन्य आतंकी की तलाश जारी है.