&imwidth=640&imheight=360)
8 राज्यों में बदले CAA के नियम, अब कलेक्टर देंगे भारतीय नागरिकता!
केंद्र सरकार ने 6 स्टेट्स और 2 यूनियन टेरिटरीज में नागरिकता से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब इन जगहों पर जिला कलेक्टर नागरिकता के आवेदन स्वीकार करेंगे और नियमों के अनुसार उन पर फैसला ले सकेंगे. यह व्यवस्था गुजरात, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लागू होगी. असम और त्रिपुरा के आदिवासी इलाके इससे बाहर रहेंगे.