🏠For You💼Career🌿Lifestyle💸Money📰NewsTech🔥Trending
महिलाओं के लिए राहत, दिल्ली में 31 अगस्त तक बढ़ा 'Pink Ticket' का इस्तेमाल

महिलाओं के लिए राहत, दिल्ली में 31 अगस्त तक बढ़ा 'Pink Ticket' का इस्तेमाल

दिल्ली सरकार ने महिला यात्रियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने डीटीसी और परिवहन विभाग की बसों में फ्री यात्रा के लिए मौजूदा 'पिंक टिकट' की व्यवस्था को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है. परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी. मंत्री ने आगे बताया कि 1 सितंबर से फ्री यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य होगा.