🏠For You💼Career🌿Lifestyle💸Money📰NewsTech🔥Trending
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले धीरेंद्र शास्त्री, इस कार्यक्रम का दिया न्योता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले धीरेंद्र शास्त्री, इस कार्यक्रम का दिया न्योता

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच देश और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. शास्त्री ने राष्ट्रपति को आगामी कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया. साथ ही उन्हें महाराज छत्रसाल की प्रतिमा भी भेंट की.