&imwidth=640&imheight=360)
आजम खान पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से रामपुर तक 10 जगहों पर ED ने की रेड
समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही है. बुधवार सुबह ED ने सपा के लीडर आजम खान और उनके सहयोगियों के 10 ठिकानों पर रेड की. यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के रामपुर, सहारनपुर और देश की राजधानी नई दिल्ली तक में हुई है.