ED ने फर्जी Toll Tax वसूली और Money Laundering के मामले में UP, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, NCR समेत 7 राज्यों के 14 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच में सामने आया कि टोल प्लाजा पर फर्जी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर असली रसीदों की बजाय फर्जी रसीदें बनाई जा रही थीं. जिससे सरकारी रेवेन्यू को नुकसान हो रहा था.