बिहार में गंगा, गंडक, पुनपुन और दरधा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. बिगड़ते हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने अर्लट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.