भारत को पहला स्वदेशी 70-मिमी रॉकेट सिस्टम मिलने वाला है. इसके लिए थेल्स और कल्याणी स्ट्रेटेजिक सिस्टम्स ने भारत में 70-मिमी नॉन-गाइडेड और लेजर-गाइडेड रॉकेट के निर्माण को लेकर समझौता किया है. यह समझौता बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की भारत यात्रा के दौरान हुआ. थेल्स की 70-मिमी रॉकेट सिस्टम पहले से भारतीय सेनाओं में इस्तेमाल हो रही है.