Nepal में आई भीषण बाढ़ से निपटने के लिए भारत लगातार मदद भेज रहा है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत की ओर से बुधवार को पांचवां राहत विमान रवाना किया गया. इस विमान में 11 सदस्यों की बचाव टीम, आधुनिक रेस्क्यू उपकरण और 5.5 टन राहत साम्रगी मौजूद है.