केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने साल 2047 तक भारत को दुनिया का बड़ा Data Centre Hub बनाने के लिए रोडमैप पेश किया है. उन्होंने कहा कि मजबूत तकनीकी क्षमता और आसान सरकारी नीतियों के दम पर बड़े विदेशी निवेश को आकर्षित किया जाएगा. यह योजना वर्ष 2047 तक देश को 'विकसित भारत' बनाने के लक्ष्य से पूरी तरह मेल खाती है.