Indian Para-Swimmer जिया राय ने न्यूयॉर्क में 48 किलोमीटर की '20 ब्रिजेज स्विम अराउंड मैनहट्टन' को 8 घंटे 53 मिनट में पूरा कर इतिहास रच दिया है. 18 साल की जिया इंग्लिश चैनल, कैटालिना चैनल और मैनहट्टन स्विमिंग पूरी कर 'ट्रिपल क्राउन' हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला पैरा-स्विमर बन गई हैं.