&imwidth=640&imheight=360)
ISRO की बड़ी तैयारी, 7 महीने बाद सितंबर में लॉन्च कर सकता है ये सैटेलाइट
सात महीने के लंबे ब्रेक के बाद ISRO सितंबर के पहले हफ्ते में GISAT-1A सैटेलाइट लॉन्च कर सकता है. यह सैटेलाइट मौसम, खेती, जंगल और प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी में मदद करेगा. ISRO का पिछला मिशन जनवरी में PSLV-C62 की तकनीकी गड़बड़ी के कारण सफल नहीं हुआ था. इसके बाद नवंबर में NVS-03 लॉन्च होने की संभावना है.