&imwidth=640&imheight=360)
महाकाल के दरबार में ओलंपियन मनु भाकर ने टेका मत्था, भस्म आरती में हुईं शामिल
सावन के पवित्र महीने में India की स्टार ओलंपियन मनु भाकर उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार में पहुंची. महाकाल के दर पर मनु भाकर ने मत्था टेकते हुए पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की. मनु महाकाल के प्रसिद्ध भस्म आरती में भी शामिल हुईं. महाकाल के दर्शन कर वह काफी खुश नजर आईं.