Varanasi में Flood के हालातों को लेकर PM MODI ने वहां के मेयर अशोक तिवारी और DM सत्येंद्र कुमार से फोन पर ताजा स्थिति की जानकारी ली. PM MODI ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो. उन्होंने राहत शिविरों में भोजन, दवा जैसी जरूरी सुविधाएं तत्काल और युद्धस्तर पर मुहैया कराने को कहा है.