रिटायर्ड एयर मार्शल Jitendra Mishra को Ram Mandir Trust का पहला CEO नियुक्त किया गया है. Indian Air Force में 38 साल की सेवा दे चुके मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड की जिम्मेदारी संभाली थी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए यह अपॉइंटमेंट की है.