Tamil Nadu Government ने 52 मंदिरों में स्मार्टफोन ले जाने पर रोक लगा दी है. मंदिर में घुसने से पहले फोन काउंटर पर जमा करना होगा, जिसके लिए ₹5 चार्ज देना होगा. हालांकि, बिना कैमरे वाले फोन ले जा सकते हैं. Madras High Court के आदेश के बाद यह नियम मंदिरों की शांति बनाए रखने के लिए लागू किया गया है.