&imwidth=640&imheight=360)
स्क्वाड्रन लीडर Bhawana Kanth बनीं देश की पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर
भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वह टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (TACDE), ग्वालियर से फाइटर कॉम्बैट लीडर (FCL) योग्यता हासिल करने वाली भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. वायुसेना चीफ ने भावना कंठ से मुलाकात की और उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया.