&imwidth=640&imheight=360)
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा, अर्जी वापस लेने पहुंचीं बांद्रा कोर्ट
सुनीता आहूजा ने एक्टर गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है. इस खबर की पुष्टि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने की. बुधवार को सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं थी. गोविंदा-सुनीता ने 1987 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा.