&imwidth=640&imheight=360)
हॉस्टल में 'भूत का साया', रात में बजते हैं घुंघरु, 600 स्टूडेंट्स ने छोड़ा कमरा
महाराष्ट्र के Amaravati में भूत-प्रेत के खौफ से 600 आदिवासी छात्रों ने सरकारी हॉस्टल छोड़ दिया. 22 जुलाई को चार छात्राओं की अजीब हरकतें करने और घुंघरू की आवाजें सुनने के दावे से 'ऊपरी साये' की अफवाह फैली. हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे अंधविश्वास कहते हुए खारिज किया और इसे अत्यधिक मानसिक तनाव यानि मास हिस्टीरिया का मामला बताया है.