Varanasi में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. राहत और बचाव कार्य जारी हैं. PM Narendra Modi ने जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर स्थिति के हालात, जलस्तर और राहत कार्यों का जायजा लिया. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक सड़कों व गलियों में पानी भरने लगा है.