&imwidth=640&imheight=360)
वृंदावन के ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से 3 की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
वृंदावन के रुकमणि विहार स्थित अंडर कंस्ट्रक्शन ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया. सुबह करीब 7 बजे हुए इस एक्सीडेंट में मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 1 मजदूर घायल हो गया. घायल मजदूर को आगरा रेफर किया गया है. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.