&imwidth=640&imheight=360)
Vinod Kambli के जीवन पर बनेगी वेबसीरीज, जल्द शुरू होगी शूटिंग
भारत के पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली पर बॉलीवुड डायरेक्टर अभिजीत देशपांडे वेबसीरीज बनाने वाले हैं. कांबली की अब तक की लाइफ कामयाबी, कंट्रोवर्सी और संघर्ष तीनों से भरी रही है. इसे देखते हुए ही उनपर वेबसीरीज बनाने का फैसला किया गया है. हालांकि इसमें एक्टर कौन होंगे इसका खुलासा नहीं किया गया है.