&imwidth=640&imheight=360)
तारापीठ हादसा: होटल में लगी भीषण आग, सो रहे 6 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में भीषण आग लग गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. आग सुबह करीब 4 बजे लगी, जब होटल में ठहरे लोग सो रहे थे. दमकल टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना की जांच जारी है.