&imwidth=640&imheight=360)
चीनी की बढ़ती कीमतों पर ISMA का बयान, खराब मौसम और सट्टेबाजी को बताया जिम्मेदार
देश में चीनी की बढ़ती कीमतों पर इंडियन शुगर एंड बायो एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) ने बयान दिया है. ISMA के प्रेसिडेंट नीरज शिरगांवकर ने सोमवार को कहा कि सट्टेबाजी के लिए स्टॉक जमा करने और मौसम की वजह से कम उत्पादन के कारण चीनी की कीमतें बढ़ी हैं. उन्होंने आगे कहा कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है.