&imwidth=640&imheight=360)
'पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक दयालु...', Rahul Gandhi ने कही खास बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें देश की सबसे बड़ी ताकत बताया. पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वभाव से पुरुषों की तुलना में अधिक संवेदनशील, कोमल, दयालु और दूरदर्शी सोच रखने वाली होती हैं. यही वजह है कि भारत की महिलाएं देश की सबसे बड़ी मजबूती हैं.