NHAI ने अब हाईवे बनाने के लिए AI बेस्ड Smart Machines का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. ये मशीनें Sensors और Technology की मदद से Construction की निगरानी करेंगी. इनकी मदद से कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी सुधार कर हाईवे और मजबूत बनाए जा सकेंगे. अभी 20 किलोमीटर से लंबे बड़े Projects में यह तकनीक अनिवार्य की गई है.