&imwidth=640&imheight=360)
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी का कमाल, वर्ल्ड चैंपियन को हराया
भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है. पहले ही राउंड में उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 शी यूकी को हरा दिया. आयुष ने चीन के खिलाड़ी के खिलाफ यह मुकाबला 21-14, 13-21, 21-19 से अपने नाम किया. वह पहली बार इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं. अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने सबसे बड़े दावेदार को मात दे दी.