BCCI ने Rohit Sharma के वनडे भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है. मुंबई में अपने हेडक्वार्टर में बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि हाई-लेवल परफॉर्मेंस रिव्यू मीटिंग के बाद रोहित की टीम में जगह सुरक्षित है. मीटिंग में विदेशी दौरों की समीक्षा और 2027 ODI WORLD CUP की रणनीति पर चर्चा हुई.