South Africa ने ट्राई सीरीज के चौथे मैच में Zimbabwe को 43 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 185 रन बनाए. लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने 94 रन की पारी खेली. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 142 रन पर सिमट गई. कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने 4 विकेट लिए. अफ्रीका प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है.