AIFF ने मेहराजुद्दीन वाडू को भारतीय अंडर-17 मेंस फुटबॉल टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. टीम एएफसी अंडर-17 एशियन कप उज्बेकिस्तान 2027 क्वालीफायर्स की तैयारी कर रही है. AFC प्रो लाइसेंस होल्डर वाडू इससे पहले मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के हेड कोच रह चुके हैं. उन्होंने रियल कश्मीर FC और सुदेवा दिल्ली FC की भी जिम्मेदारी संभाली है.