&imwidth=640&imheight=360)
Asia Cup और Asian Games के लिए पाक टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की 15 विमेंस क्रिकेट टीम का ऐलान किया है. टीम की कमान फातिमा सना के हाथों में सौंपी गई है. फातिमा श्रीलंका के हालिया समय में खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थी.वह 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में खेलने वाली पाकिस्तान की पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं.