Sunil Lodhi बुंदेलखंड के रहने वाले भजन सिंगर हैं, जिनकी आवाज अब फिल्म Hanuman Ansh तक पहुंच गई है. बुंदेली लोकगीत गाने वाले सुनील को ‘मोरे संकट के कटैया’ भजन से पहचान मिली. उनका यह गाना वायरल होने के बाद म्यूजिक प्रोड्यूसर पंकज VRK ने उन्हें मुंबई बुलाया, जहां उनका भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ फिल्म में शामिल किया गया.