&imwidth=640&imheight=360)
कोलंबो टेस्ट में भिड़ना पड़ा महंगा, ICC ने यशस्वी और असिथा की 25% मैच फीस काटी
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन Yashasvi Jaiswal और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज Asitha Fernando के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी. जिसपर ICC ने दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है. यशस्वी और असिथा पर ICC ने मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही दोनों को एक-एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिए गए हैं.