🏠For You💼Career🌿Lifestyle💸Money📰News⚡Tech🔥Trending
Surabh Pal

Surabh Pal

सौरभ पाल वर्तमान में Z Bharat के shift Lead हैं. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने Digital Journalism में अपनी पहचान बनाई. National politics के साथ Social Media की बारीकियों, बदलते Trends और Audience Behaviour पर उनकी मजबूत पकड़ है. News, Digital Strategy और Social-first Content को नए तरीके से पेश करना उनके काम का अहम हिस्सा है.

जिबूती में नाव डूबने से 15 बच्चों समेत 109 की मौत, 116 की तलाश जारी
News

जिबूती में नाव डूबने से 15 बच्चों समेत 109 की मौत, 116 की तलाश जारी

अफ्रीकी देश जिबूती के पास माईग्रेंट से भरी नाव डूबने से 109 लोगों की मौत हो गई, जबकि 116 लापता हैं. नाव में करीब 350 लोग सवार थे और 80 से ज्यादा बचाए गए. संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन संस्था IOM के मुताबिक, हादसा 8-9 अक्टूबर की रात ओबॉक के उत्तर में हुआ. मृतकों में 15 बच्चे भी शामिल हैं.

4d ago | Surabh Pal

'प्रदर्शन की आड़ में अराजकता बर्दाश्त नहीं', Chirag Paswan ने दी चेतावनी
News

'प्रदर्शन की आड़ में अराजकता बर्दाश्त नहीं', Chirag Paswan ने दी चेतावनी

पटना में Union Minister Chirag Paswan ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की हमेशा अनुमति रही है. आंदोलनों ने देश को दिशा दी और युवाओं को अवसर दिए हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की आड़ में अराजकता फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान जरूरी है. पासवान ने कहा शनिवार को अराजकता फैलाने की कोशिश केंद्र सरकार ने नियंत्रित की.

4d ago | Surabh Pal

UP कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा, पदभार ग्रहण समारोह में चले जूते-चप्पल
News

UP कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा, पदभार ग्रहण समारोह में चले जूते-चप्पल

लखनऊ स्थित Congress Office में रविवार को पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. आराधना मिश्रा और इमरान मसूद के कार्यक्रम में अजय राय के पहुंचने पर विवाद शुरू हुआ. कांग्रेस नेत्री ममता चौधरी ने उन्हें जाने को कहा, जिस पर अजय राय ने जवाब दिया. इसके बाद धक्का-मुक्की हुई और जूते-चप्पल चले. हंगामा 30 मिनट चला.

4d ago | Surabh Pal

UP कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने संभाला पदभार, कहा- 2027 में बनाएंगे सरकार
News

UP कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने संभाला पदभार, कहा- 2027 में बनाएंगे सरकार

UP Congress President आराधना मिश्रा-मोना ने रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पदभार संभाला. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है. मिश्रा ने 2027 में सरकार बनाने और INDIA गठबंधन को मजबूत करने का लक्ष्य बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

4d ago | Surabh Pal

PM Modi और CM Vijay एक मंच पर, चेन्नई को मिले कई बड़े विकास प्रोजेक्ट
News

PM Modi और CM Vijay एक मंच पर, चेन्नई को मिले कई बड़े विकास प्रोजेक्ट

PM Modi ने रविवार को चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कार्यक्रम में तमिलनाडु के CM Vijay भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से लोगों का सफर आसान होगा, उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

4d ago | Surabh Pal

ट्रंप ने यूक्रेन में नया राष्ट्रपति चुनने की दी सलाह, Zelensky पर उठाए सवाल
News

ट्रंप ने यूक्रेन में नया राष्ट्रपति चुनने की दी सलाह, Zelensky पर उठाए सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति donald trump ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति Putin युद्ध खत्म करने के लिए शांति समझौता चाहते हैं, लेकिन zelensky बातचीत के मौके गंवा रहे हैं. इससे पहले ट्रंप ने रूस से डीजल खरीदने की बात कही थी, जिसका यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने विरोध किया था.

4d ago | Surabh Pal

'F-35 के पास तक नहीं जाने देते', Air Force Chief AP Singh का अमेरिका पर तंज
News

'F-35 के पास तक नहीं जाने देते', Air Force Chief AP Singh का अमेरिका पर तंज

Indian Air Force Chief AP Singh ने अमेरिकी लड़ाकू विमान F-35 को लेकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को 5th Gen का जेट बेचने की बात करता है, लेकिन भारतीय अधिकारियों को इसके पास तक नहीं जाने देता. उन्होंने यह टिप्पणी शनिवार को अमेरिकी प्रशांत वायुसेना के कमांडर जनरल केविन श्नाइडर की मौजूदगी में की.

4d ago | Surabh Pal

CJP प्रोटेस्ट में शामिल एक्टर इमरान खान पर FIR, पुलिस खुद बनी शिकायतकर्ता
News

CJP प्रोटेस्ट में शामिल एक्टर इमरान खान पर FIR, पुलिस खुद बनी शिकायतकर्ता

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के मामले में Actor Imran Khan समेत 400 लोगों पर FIR दर्ज हुई है. पुलिस ने 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था. गामदेवी पुलिस स्टेशन में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिसकर्मी खुद शिकायतकर्ता हैं.

4d ago | Surabh Pal

'CEC के खिलाफ थी लड़ाई, मोदी-शाह ने अपनी बनाई', रांका सरकार पर भड़के
News

'CEC के खिलाफ थी लड़ाई, मोदी-शाह ने अपनी बनाई', रांका सरकार पर भड़के

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा. रांका ने कहा कि उनकी लड़ाई चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी, लेकिन मोदी और शाह ने इसे अपने खिलाफ कर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने ज्ञानेश कुमार को बचाने की कसम खा ली है.

5d ago | Surabh Pal

Kapil Sibbal से मिले अभिजीत दीपके, बोले-ज्ञानेश के लिए ठप कर दी गई दिल्ली
News

Kapil Sibbal से मिले अभिजीत दीपके, बोले-ज्ञानेश के लिए ठप कर दी गई दिल्ली

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद उनके घर से निकले. उन्होंने बताया कि दादी के निधन के कारण वह परिवार के पास जा रहे हैं. दीपके ने कहा कि आशुतोष रांका और सौरव दास 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. उन्होंने ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा के नाम पर पूरी दिल्ली को ठप कर दिया गया.

5d ago | Surabh Pal

'दुख की घड़ी में गांव लौट रहा हूं', Abhijeet dipke बोले-रांका-सौरव दास करेंगे PC
News

'दुख की घड़ी में गांव लौट रहा हूं', Abhijeet dipke बोले-रांका-सौरव दास करेंगे PC

CJP फाउंडर Abhijeet dipke अपनी दादी के निधन के बाद गांव लौट रहे हैं. उन्होंने X पर बताया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ रहना चाहते हैं. पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका जल्द दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. दीपके ने कहा कि CJP न पीछे हटेगी और न ही डरेगी.

5d ago | Surabh Pal

Starlink से घटेगा अंबानी का मुनाफा, मस्क बोले- बंद नहीं होगा कारोबार
News

Starlink से घटेगा अंबानी का मुनाफा, मस्क बोले- बंद नहीं होगा कारोबार

स्पेसएक्स के CEO Elon musk ने भारत में Starlink की एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि Starlink के आने से मुकेश अंबानी का मुनाफा थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन उनका कारोबार बंद नहीं होगा. मस्क के मुताबिक, अगर भारत में Starlink की कीमत ज्यादा होगी तो लोग इसे नहीं खरीदेंगे. इसलिए कंपनी को कीमतें सस्ती रखनी होंगी.

5d ago | Surabh Pal

भारत में सस्ता होगा Starlink इंटरनेट, मस्क बोले- Indians को मिलेगा फायदा
News

भारत में सस्ता होगा Starlink इंटरनेट, मस्क बोले- Indians को मिलेगा फायदा

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink की कीमतें सस्ती होने के संकेत मिले हैं. कंपनी के मालिक Elon musk ने कहा कि बाजार में कंपनियों के बीच बढ़ते कॉम्पिटिशन का सीधा फायदा भारतीय यूजर्स को मिलेगा. भारत में Starlink की एंट्री को लेकर विवाद जारी है. हालांकि, मस्क के बयान से सस्ती सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मिलने की उम्मीद बढ़ी है.

5d ago | Surabh Pal

'मुझे 50 गुंडों ने किडनैप...', पासपोर्ट दिखाकर ध्रुव राठी बोले- मैं इंडियन हूं
News

'मुझे 50 गुंडों ने किडनैप...', पासपोर्ट दिखाकर ध्रुव राठी बोले- मैं इंडियन हूं

Youtuber Dhruv Rathee ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर भारतीय पासपोर्ट दिखाया और कहा कि वह भारतीय नागरिक हैं. उन्होंने नागरिकता को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को झूठ बताया. राठी ने कहा कल 50 से ज्यादा लोग उन्हें बेडरूम से जबरन ले गए. उन्हें चप्पल पहनने तक का मौका नहीं मिला और 22 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया.

5d ago | Surabh Pal

दिल्ली में Metro और Internet बंद करने पर SC सख्त, अंतरिम आदेश जारी करेगा
News

दिल्ली में Metro और Internet बंद करने पर SC सख्त, अंतरिम आदेश जारी करेगा

CJP प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने, इंटरनेट सेवाएं रोकने और आवाजाही पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कोर्ट ने कहा कि वह अंतरिम आदेश जारी करेगा, जिसके तहत मेट्रो सामान्य रूप से चलेगी, इंटरनेट और आवाजाही बहाल रहेगी. कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर अपवाद होगा. वकीलों को पेशेवर काम करने से नहीं रोका जाएगा.

5d ago | Surabh Pal

सऊदी अरब पर हमलों से नाराज Donald Trump, बोले- मैं खुश नहीं हूं
News

सऊदी अरब पर हमलों से नाराज Donald Trump, बोले- मैं खुश नहीं हूं

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सऊदी अरब पर हो रहे हमलों को लेकर नाराजगी जताई है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'यह अच्छा नहीं है और मैं खुश नहीं हूं.' हालांकि, अमेरिका ने अब तक सैन्य मदद देने का कोई संकेत नहीं दिया है. वहीं, सऊदी अरब के किंग ने अमेरिका समेत सहयोगी देशों से मदद मांगी है.

5d ago | Surabh Pal

America और सहयोगी देशों से सऊदी अरब ने मांगी मदद, हमलों से परेशान हुए MBS
News

America और सहयोगी देशों से सऊदी अरब ने मांगी मदद, हमलों से परेशान हुए MBS

saudi arabia ने एयरपोर्ट, सैन्य ठिकानों और तेल ठिकानों पर बढ़ते हमलों के बीच America और सहयोगी देशों से मदद मांगी है. अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका खुफिया जानकारी साझा करने, हमले के लिए ठिकानों की पहचान और सैन्य योजना बनाने में सहयोग कर रहा है. सऊदी अरब ने सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोगी देशों का समर्थन मांगा है.

5d ago | Surabh Pal

सऊदी अरब पर हमलों के बीच Air India समेत कई एयरलाइंस ने रोकीं उड़ानें
News

सऊदी अरब पर हमलों के बीच Air India समेत कई एयरलाइंस ने रोकीं उड़ानें

सऊदी अरब पर लगातार मिसाइल व ड्रोन अटैक के बीच Air India समेत कई International airlines ने रियाद और अन्य सऊदी एयरपोर्ट के लिए उड़ानें रोक दी हैं. इनमें फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा ग्रुप और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस शामिल हैं. यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी है.

5d ago | Surabh Pal

Deepke के इंतजार में रुका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने पुलिस पर लगाए आरोप
News

Deepke के इंतजार में रुका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने पुलिस पर लगाए आरोप

महाराष्ट्र के हिंगोली में Abhijeet deepke की मां अनीता ने दिल्ली पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि परिवार का अभिजीत से संपर्क नहीं हो पा रहा है. उनकी 85 वर्षीय दादी सावित्रीबाई का शनिवार सुबह निधन हो गया था. परिवार ने अभिजीत के लौटने तक अंतिम संस्कार रोक रखा है.

5d ago | Surabh Pal

'नागरिकों पर हमले तुरंत...', रियाद एयरपोर्ट पर Houthis के हमले पर भड़का भारत
News

'नागरिकों पर हमले तुरंत...', रियाद एयरपोर्ट पर Houthis के हमले पर भड़का भारत

Saudi Arabia के Riyadh Airport पर हुए हमलों की भारत ने कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 10 अक्टूबर के हमले का जिक्र करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर हमले तुरंत रोकने की मांग की और सऊदी अरब के साथ एकजुटता जताई.

5d ago | Surabh Pal