🏠For You💼Career🌿Lifestyle💸Money📰NewsTech🔥Trending
Tanuja Joshi

Tanuja Joshi

हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2018 में इन्होंने अपने सफर की शुरुआत ETV भारत से की. बतौर एंकर 3 साल तक अनगिनत खबरें पढ़ीं, लिखीं और उनमें छिपी भावनाओं को समझा और इसी दौरान इनका रुझान राजनीति की गहराइयों को समझने की ओर बढ़ता गया. साल 2021 में TV9 भारतवर्ष ने हैदराबाद से दिल्ली ले जाकर इनके करियर को नया मोड़ दिया. यहां इन्होंने देश-दुनिया से जुड़ी बड़ी राजनीतिक खबरों पर काम किया. इसके बाद India Today की टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला, जहां GNT और Aaj Tak के लिए कई बाइलाइन्स लिखीं. इन बाइलाइन्स में सबसे खास रही उस बच्चे की कहानी. श्रेयस बीरवाडकर, भारत के सबसे कम उम्र के व्हीलचेयर बास्केटबॉल खिलाड़ी, जिसकी जिंदगी, संघर्ष और जुनून को इन्होंने अपनी कलम के जरिए दुनिया तक पहुंचाया. श्रेयस की कहानी ने न सिर्फ लोगों को प्रेरित किया, बल्कि इनके करियर में भी एक भावनात्मक और यादगार अध्याय जोड़ दिया. साल 2023 में ABP न्यूज के साथ एक छोटा लेकिन बेहद सशक्त सफर शुरू हुआ, जिसने इनके प्रोफेशन को नई मजबूती दी. उसी साल सितंबर में इन्होंने Zee News ज्वाइन किया, जहां लिखने के साथ-साथ एक बार फिर कैमरे के सामने आने का आत्मविश्वास मिला. यहां इन्होंने वीडियो बनाए, ओरिजिनल कंटेंट तैयार किए और अपनी जर्नलिस्टिक पहचान को और भी ज्यादा निखारा. आज भी तनुजा जोशी का सफर जारी है. जहां सीखने की ललक उतनी ही है, जितनी नए लोगों को सिखाने और सही पत्रकारिता को आगे बढ़ाने की इच्छा.

Iran War पर सीक्रेट मीटिंग! US-Israel संग 7 देशों के Top Commander मिले
News

Iran War पर सीक्रेट मीटिंग! US-Israel संग 7 देशों के Top Commander मिले

ईरान के साथ चल रही War के बीच अमेरिका, इजरायल और 7 अरब देशों के Top Military Commanders ने जर्मनी में सीक्रेट मीटिंग की. ANI के मुताबिक, बैठक में क्षेत्र की Security, Maritime Traffic और Houthi Attacks से निपटने पर चर्चा हुई. अमेरिकी CENTCOM ने कहा कि क्षेत्र में उसकी सेनाएं बनी रहेंगी. मदद बढ़ाने पर भी बातचीत हुई.

20m ago

Russia पर US का एक्शन! भारत समेत 5 देशों पर 100% Tariff वाले बिल पर आज वोटिंग
News

Russia पर US का एक्शन! भारत समेत 5 देशों पर 100% Tariff वाले बिल पर आज वोटिंग

Untitled Summary

50m ago