&imwidth=640&imheight=360)
CEO ने 4 मिनट में 900 लोगों की नौकरी छीनी, बाद में कंपनी ने उसे ही निकाल दिया
डिजिटल मॉर्गेज कंपनी Better Home & Finance ने अपने CEO विशाल गर्ग को पद से हटा दिया है. भारतीय मूल के विशाल गर्ग पहले 4 मिनट में करीब 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने को लेकर चर्चा में आए थे. अब उन्होंने कंपनी में बने रहने के लिए 1 डॉलर सैलरी पर काम करने की पेशकश की. लेकिन बोर्ड ने इसे भी मंजूरी नहीं दी.