&imwidth=640&imheight=360)
News
हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में फंसे 4 भारतीय बचाए गए, MEA ने दी जानकारी
Nepal के रसुवा जिले में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से शनिवार को 4 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया. विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार शाम नेपाल में भारतीय नागरिकों और राहत-बचाव प्रयासों को लेकर अपडेट किया. MEA ने बताया कि बचाए गए चारों भारतीयों के जल्द काठमांडू पहुंचने की उम्मीद है. यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने X पर पोस्ट के जरिए दी.